uppcs pre 2022 GS paper in Hindi
1. निम्नलिखित में से अशोक का कौन सा शिला लेख धार्मिक संश्लेषण (समन्वय) के बारे में कहता है
(a) बारहवाँ शिला लेख
(b) द्वितीय शिला लेख
(c) ग्यारहवाँ शिला लेख
(d) तेरहवाँ शिला लेख
2. उत्तर प्रदेश के निम्नलिखित में से कौन सा वन्यजीव अभ्यारण्य 1975 में स्थापित किया गया था
(a) कतरनियाघाट
(b) किशनपुर
(c) चम्बल
(d) रायपुर
3. मूल्यवान आई. टी. ब्रैंड के सन्दर्भ में निम्नलिखित में से कौन सा/ से कथन सही है/ है
1. एक्सेंचर वैश्विक स्तर पर 2022 में सर्वाधिक मूल्यवान आई.टी. सेवा ब्रैंड है।
2. टी.सी.एस. वैश्विक आई.टी. सेवा ब्रैंडो में 2022 में न.2 पायेदान पर है।
नीचे दिये गये कूट से सही उत्तर का चयन कीजिए
कूट ः
(a) 1 तथा 2 दोनों
(b) केवल 1
(c) न तो 1 न ही 2
(d) केवल 2
4. हमारे द्वारा उपयोग किये जाने वाले ऊर्जा के अधिकांश स्रोत संग्रहित सौर ऊर्जा का प्रतिनिधत्व करते हैं। निम्नलिखित में से कौन सा अन्ततः सूर्य की ऊर्जा से व्युत्पन्न नहीं होता है
(a) नाभिकीय ऊर्जा
(b) भूतापीय ऊर्जा
(c) बायोमास ऊर्जा
(d) पवन ऊर्जा
5. भारत सरकार द्वारा पर्यावरण के परिरक्षण (संरक्षण) अधिनियम कब पारित किया गया था
(a) 1974
(b) 1986
(c) 1971
(d) 1981
6. अप्रैल 2022 में कोपनहेगन में पुरूषों की 200 मीटर बटरफ्लाइ तैराकी स्पर्धा में भारत के किस खिलाड़ी ने स्वर्ण पदक जीता है
(a) सजन प्रकाश
(b) साक्षी बालकृष्णनन
(c) सन्दीप सेजवाल
(d) श्री हरि नटराज
7. उत्तर प्रदेश के वित्तीय वर्ष 2020-21 के बजट के संबंध में निम्नलिखित में से कौन सा /से कथन सही है/है
1. बजट का आकार रू. 5,12,860.72 करोड़ था।
2. इस बजट में रू. 10,967.87 करोड़ की कतिपय नयी योजनाएं भी सम्मिलित की गई।
नीचे दिये गये कूट से सही उत्तर का चयन कीजिए।
कूट ः
(a) 1 तथा 2 दोनें
(b) केवल 1
(c) न तो 1 न ही 2
(d) केवल 2
8. निम्नलिखित में से कौन सा एक सही सुमेलित है
(a) उत्तर प्रदेश - जूच
(b) असम - गेहूँ
(c) गुजरात - चाय
(d) केरल - रबड़
9. डाइक्लोरो - डाइफिनाइल - ट्राईक्लोरोइथेन (DDT) एक ------------ है।
(a) अजैवअपघटनीय प्रदूषक
(b) जैवरासायनिक प्रदूषक
(c) गैर - प्रदूषणकारी या गैर - प्रदूषक
(d) जैवअपघटनीय प्रदूषक
10. सूची -1 को सूची -2 से सुमेलित कीजिए तथा सूचियों के नीचे दिये गये कूट से सही उत्तर चुनिए।
सूची - 1 (व्यक्ति)
A. डी. के. कार्वे
B. जे. ई. डी. बेथुन
C. ईश्वर चन्द्र विद्यासागर
D. बी. एम. मालाबारी
सूची -2 (संबेधित कार्य/ पद)
1. कलकत्ता में कन्या विद्यालय की स्थापना
2. सचिव, विडो री - मैरिज एसोसिएशन
3. बाल विवाह विरूद्ध संघर्ष प्रारम्भ करना
4. कलकत्ता में संस्कृत कॉलेज के प्राचार्य
कूट ः
A B C D
(a) 2 1 4 3
(b) 1 2 3 4
(c) 1 2 4 3
(d) 2 1 3 4
11. भारत में किस धार्मिक समूह का सर्वाधिक भाग नगरीय है
(a) बौद्ध
(b) जैन
(c) हिन्दू
(d) ईसाई
12. सूची -1 को सूची -2 से सुमेलित कीजिए तथा सूचियों के नीचे दिये गये कूट से सही उत्तर चुनिए।
सूची - 1 (पहाड़ी/पर्वत)
A. बटेश्वर पहाड़ी
B. बिलारी श्रृंखला
C. चिन श्रृंखला
D. धोषी पहाड़ी
सूची -2 (भारतीय राज्यों में अवस्थिति)
1. हरियाणा
2. मणिपुर
3. बिहार
4. कर्नाटक
कूट ः
A B C D
(a) 3 2 4 1
(b) 4 3 1 2
(c) 2 3 1 4
(d) 3 4 2 1
13. संयुक्त राष्ट्र विकास कार्यक्रम (यू.एन.डी.पी.) के निर्धनता की निम्नलिखित श्रेणियों की पहचान की है। कौन सा एक सही है
(a) आय निर्धनता
(b) मानव निर्धनता
(c) (a) तथा (b) दोनों
(d) उपर्युक्त में से कोई नहीं
14. निम्नलिखित में से कौन सा एक सही सुमेलित नहीं है
एल्यूमीनियम संयन्त्र अवस्थिति
(a) भारत एल्यूमीनियम कम्पनी लिमिटेड(BALCO) - कोरबा
(b) इंडियन एल्यूमीनियम कम्पनी लिमिटेड(INDAL) - हीराकुण्ड
(c) मद्रास एल्मूमीनियम कम्पनी लिमिटेड(MALCO) - चेन्नई
(d) हिन्दुस्तान एल्यूमीनियम कार्पोरेशन लिमिटेड(HINDALCO) - रेनुकूट
15. युनाइटेड किंगडम का पार्टी गैट स्कैण्डल क्या है
(a) ब्रिटिश प्रधानमंत्री कार्यालय द्वारा कोविड 19 मानदंडों के उल्लंघन से संबंधित है
(b) कन्जर्वेटिव पार्टी द्वारा लोकतान्त्रिक व्यवहार के मानदंडों के उल्लंघन से संबंधित है
(c) अमेरिका तथा इंगलैण्ड में राजनैतिक दलों को गैर कानूनी फंडिंग से संबंधित है
(d) लेबर पार्टी द्वरा संसंदीय व्यवहार के मानदण्डों के उल्लंघन से संबंधित है
16. निम्नलिखित राजनैतिक दलों पर विचार कीजिये और उन्हें उनकी स्थापना के कालक्रमानुसार व्यवस्थित कीजिए
Ⅰ. बहुजन समाज पार्टी
Ⅱ समाजवादी पार्टी
Ⅲ तेलुगू देशम पार्टी
Ⅳ. आल इंडिया तृणमूल कांग्रेस
नीचे दिये गये कूट से सही उत्तर का चयन कीजिए
कूट ः
(a) Ⅱ, Ⅰ, Ⅲ, Ⅳ
(b) Ⅰ, Ⅱ, Ⅲ, Ⅳ
(c) Ⅲ, Ⅰ, Ⅱ, Ⅳ
(d) Ⅲ, Ⅱ, Ⅰ, Ⅳ
17. वर्ष 2022 -23 में केन्द्रीय विश्वविद्यालयों में स्नातक प्रवेश के लिये एकल खिड़की प्रवेश परीक्षा का क्या नाम है
(a) सीयूसीईटी
(b) यूएईटी
(c) सीयूएटी
(d) सीयूईटी
18. निर्धनता को एक सामाजिक समस्या माना गया है जो कि लन्दन में निर्धनता पर किये गये एक शोध सर्वेक्षण का परिणाम है। इस शोध के शोधार्थी कौन थे
(a) हेनरी जार्ज
(b) चार्ल्स बूथ
(c) सर हनरी मेन
(d) किंग्सले डेविस
19. औरंगजेब के शासनकाल की निम्नलिखित घटनाओं पर विचार कीजिये और उनको कालक्रमानुसार व्यवस्थित कीजिये ः
1. देवराई की लड़ाई
2. बनारस के पास शूजा की पराजय
3. सामूगढ़ की लडाई
4. धऱमत में विजय
नीचे दिये गये कूट से सही उत्तर का चयन कीजिये।
कूट ः
(a) 1, 3, 4 और 2
(b) 4, 2, 1 और 3
(c) 2, 4, 3 और 1
(d) 3, 4, 2 और 1
20. केअबुल लामजाओ राष्ट्रीय उद्यान निम्नलिखित में से किस झील में अवस्थित है
(a) डल
(b) कोलेरू
(c) लोकतक
(d) वुलर
21. सूची - 1 को सूची -2 से सुमेलित कीजिये तथा सुचियों के नीचे दिये गये कूट से सही उत्तर चुनिए।
सूची - 1(महासागर)
A. प्रशान्त
B. आर्कटिक
C. हिन्द
D. अन्ध(अटलांटिक)
सूची -2 (अधिकतम गहरा बिन्दु)
1. सुंडा गर्त
2. प्यूर्टो रिको गर्त
3. मेरीयाना गर्त
4. मोलॉय गर्त
कूट ः
A B C D
(a) 3 2 1 4
(b) 3 4 1 2
(c) 4 3 2 1
(d) 1 2 3 4
22. भारत के नियन्त्रक महालेखा परीक्षक का आडिट रिपोर्ट का परीक्षण करती है
(a) लोक उपक्र समिति
(b) प्राक्कलन समिति
(c) लोक लेखा समिति
(d) उपर्युक्त में से कोई नहीं
23. जनवरी 2022 के वैश्विक व्यवसायिक शहर सूचकांक के अनुसार निम्नलिखित में से कौन सा शहर विश्व का शीर्ष व्यवसायिक शहर है
(a) हाँग काँग
(b) पेरिस
(c) फ्रैंकफर्ट
(d) लन्दन
24. निम्नलिखित में से कौन सा बायोमास ऊर्जा का स्रोत नहीं है
(a) परमाणु ऊर्जा
(b) लकड़ी
(c) कोयला
(d) गोबर
25. निम्नलिखित में से कौन सी हरित गृह गैस नहीं है
(a) क्लोरोफ्लोरोकार्बन
(b) कार्बन डाईआक्साईड
(c) आर्गन
(d) मीथेन
26. सूची -1 को सूची - 2 से सुमेलित कीजिये तथा सूचियों के नीचे दिये कूट से सही उत्तर का चयन कीजिए
सूची - 1(व्यक्ति)
A. एम.एस. स्वामीनाथन
B. एल. के. झा
C. वर्गीज कुरियन
D. मो
सूची -2 (अधिकतम गहरा बिन्दु)
1. सुंडा गर्त
2. प्यूर्टो रिको गर्त
3. मेरीयाना गर्त
4. मोलॉय गर्त
कूट ः
A B C D
(a) 2 3 4 1
(b) 1 2 4 3
(c) 4 1 3 2
(d) 3 4 2 1
27. मार्च 2022 में असम मेघालय सीमा विवाद को हल करने हेतु समझौते पर निम्नलिखित में से कितने हस्ताक्षर किये हेतु समझौते पर निम्नलिखित में से किसने हस्ताक्षर किये
(a) भारत के गृह सचिव तथा असम एवं मेघालय के पुलिस महानिदेशक
(b) केन्द्रीय गृहमन्त्री, असम तथा मेघालय के मुख्यमन्त्री
(c) भारत के गृह सचिव तथा असम एवं मेघालय के मुख्य सचिव
(d) असम तथा मेघालय के मुख्यमन्त्री
28. निम्नलिखित में से कौन सा प्रधानमन्त्री स्वनिधि योजना के अन्तर्रगत् लक्षित समूह है
(a) सीमान्त किसान
(b) डेयरी किसान
(c) भूमिहीन कृषि श्रमिक
(d) फुटपाथ विक्रेता
29. निम्नलिखित देशों को मानव विकास सूचकांक 2022 के आधार पर अवरोही क्रम से व्यवस्थित कीजिये।
देश
1. जापान
2. रूस
3. हाँग काँग
4. आस्ट्रेलिया
कूटः
(a) 1, 2, 4, 3
(b) 4, 1, 3, 2
(c) 2, 3, 1, 4
(d) 3, 4, 1, 2
30. अनुमतियोग्य शोर के स्तर के सन्दर्भ में सूची -1 को सूची - 2 से मुमेलित कीजिये तथा सूचियों के नीचे दिये गये कूट से सही उत्तर का चयन कीजिये।
सूची -1 (क्षेत्र)
A. आवासीय क्षेत्र
B. शान्त क्षेत्र
C. औद्योगिक क्षेत्र
D. व्यापारिक क्षेत्र
सूची - 2 (अनुमतियोग्य शोर स्तर)
1. 50 डीबी
2. 55 डीबी
3. 65 डीबी
4. 70 डीबी
कूट ः
A B C D
(a) 3 4 2 1
(b) 1 2 3 4
(c) 2 1 3 4
(d) 2 1 4 3
31. चन्द्रगुप्त - 2 के सन्दर्भ में निम्नलिखित में से कौन - सा/ से कथन सही है/है
1. शक विजय के सन्दर्भ में सबसे सबल प्रमाण इस नरेश की रजत मुद्रायें।
2. इन मुद्राओं की तौल लगभग 33 ग्रेन हुआ करती थी।
नीचे दिये गये कूट से सही उत्तर का चयन कीजिए
कूट ः
(a) 1 तथा 2 दोनों
(b) केवल 1
(c) न तो 1 न ही 2
(d) केवल 2
32. टी. माल्थस ने दी माल्थूसियन थ्योरी नामक प्रसिद्द सिद्धान्त को प्रतिपादित किया , जो संबंधित है
(a) जनसंख्या से
(b) निर्धनता से
(c) अर्थव्यवस्था
(d) बोरोजगारी से
33. नीचे दो वक्तव्य दिये गये है, एक को अभिकथन (A) तथा दूसरे को कारण (R) कहा गया है
अभिकथन (A) आगरा और दार्जलिंग एक ही अक्षांश पर स्थित हैं किन्तु जनवरी में आगरा का तापमान 16 डिग्री सेल्सियस तथा दार्झिलिंग का 4 डिग्री सेल्सियस होता है।
कारण (R) ऊँचाई के साथ तापमान घटता है तथा विरल वायु के कारण मैदानी प्रदेशों की तुलना में पर्वतीय प्रदेश अधिक ठंडे होते है।
नीचे दिये गये कूट से सही उत्तर का चयन कीजिए
कूट
(a) (A) सही है परन्तु (R) गलत है
(b) (A) तथा (R) दोनों सही हैं और (R), (A) की सही व्याख्या है
(c) (A) गलत है परन्तु (R) सही है
(d) (A) तथा (R) दोनों सही हैं परन्तु (R), (A) की सही व्याख्या नहीं है
34. सूची -1 को सूची - 2 से सुमेलित कीजिये तथा सूचियों के नीचे दिये गये कूट से सही उत्तर का चयन कीजिये।
सूची -1 (पादप रोग)
A खट्टे नासर
B. गन्ने का लाल सड़न रोग
C. आलू का कृष्णकान्त रोग
D. गेहूँ का साहू रोग
सूची - 2 (कारक)
1. कीट
2. ऑक्सीजन
3. जीवाणु
4. कवक (फुई)
कूट ः
A B C D
(a) 1 3 4 2
(b) 1 2 3 4
(c) 4 1 3 2
(d) 3 4 2 1
35. 2022 और 2026 में प्रस्तावित राष्ट्रमण्डल खेलों के सन्दर्भ में, निम्नलिखित में से कौन - सा / से कथन सही है/ है
1. जुलाई - अगस्त 2022 में राष्ट्रमण्डल खेलों का आयोजन बर्मिघम (इंग्लैण्ड) में होगा।
2. 2026 में राष्ट्रमण्डल खेलों का आयोजन विक्टोरिया (ऑस्ट्रेलिया) में होगा।
कूट ः
(a) 1 तथा 2 दोनों
(b) केवल 1
(c) न तो 1 न ही 2
(d) केवल 2
36. शनि ग्रह के वायुमण्डल में निम्नलिखित में से कौन सी गैस सबसे अधिक मात्रा में पाई जाती है।
(a) कार्बन मोनोआक्साइड
(b) नाइट्रोजन
(c) सल्फर डाईआक्साइड
(d) मीथेन
37. वर्ष 1985 में गंगा एक्शन प्लान परियोजना प्रारम्भ करने का मुख्य उद्देश्य था
(a) नदी के जल को केवल सिंचाई के लिये प्रयोग में लाना
(b) गंगा नदी पर केवल नये बाध बनाना
(c) इसके जल को केवल प्रदूषण रहित करना
(d) उपर्युक्त में से कोई नहीं
38. नीचे दो कथन दिये गये हैं, एक को अभिकथन (A) तथा दूसरे को कारण (R) कहा गया है।
अभिकथन (A) 73वाँ संविधान संशोधन भारत के स्थानीय शासन के इतिहास में एक आधार स्तम्भ के रूप में माना जाता है।
कारण (R) 73 वें संविधान संशोधन ने पंचायतों को अति अपेक्षित संविधानिक दर्जा प्रदान किया ।
नीचे दिये गये कूट से सही उत्तर का चयन कीजिये।
कूट
(a) (A) सही है, परन्तु (R) गलत है
(b) (A) तथा (R) दोनों सही हैं और (R), (A) की सही व्याख्या है
(c) (A) गलत है परन्तु (R) सही है
(d) (A) तथा (R) दोनों सही हैं परन्तु (R), (A) की सही व्याख्या नहीं है
39. भारत के किस राज्य ने स्वच्छ जल एवं जल सुरक्षा के लिये देश का प्रथम डिजिटल वाटर डेटा बैंक, एक्वेरियम का अप्रैल 2022 में शुभारम्भ किया है
(a) उत्तर प्रदेश
(b) तमिलनाडु
(c) कर्नाटक
(d) पंजाब
40. सत्यशोधक समाज के संस्थापक कौन थे जिनका प्राथमिक जोर सत्य की खोज पर था
(a) एम. जी. रानाडे
(b) राजा राम मोहन राय
(c) ताराबाई शिन्दे
(d) ज्योतिबा फुले
41. सूची -1 को सूची - 2 से सुमेलित कीजिये तथा सूचियों के नीचे दिये गये कूट से सही उत्तर चुनिए।
सूची -1 (जैव - आरक्षित क्षेत्र)
A मानस
B. सुन्दरबन्स
C. नन्दा देवी
D. पंचमढी
सूची - 2 (राज्य)
1. मध्य प्रदेश
2. उत्तर प्रदेश
3. असम
4. पश्चिम बंगाल
कूट ः
A B C D
(a) 4 3 2 1
(b) 3 4 2 1
(c) 2 1 3 4
(d) 1 2 3 4
42. म्यांमार का पेगु योमा क्षेत्र किस खनिज का प्रमुख उत्पादक है
(a) टिन
(b) चांदी
(c) खनिज तेल
(d) ताँबा
43. उत्तर प्रदेश में एक जनपद एक उत्पाद योजना के आधार पर निम्नलिखित युग्मों में से कौन सा एक सही सुमेलित नहीं है
(a) अमेठी - मूंज के उत्पाद
(b) बागपत - लकड़ी के खिलौने
(c) गौतम बुद्ध नगर - रेडीमेड कपड़े
(d) आगरा - चर्म उत्पाद
44. सूची - 1 को सूची - 2 से सुमेलित कीजिये तथा सूचियों के नीचे दिये गये कूट से सही उत्तर चुनिए।
सूची -1 (भवन)
A सुलतान गढ़ी
B. लाल महल
C. जमात खाना मस्जिद
D. ढाई दिन का झोपड़ा
सूची - 2 (राज्य)
1. अलाउद्दीन खिलजी
2. कुतुबुद्दीन ऐबक
3. इल्तुतमिश
4. बलबन
कूट ः
A B C D
(a) 3 4 2 1
(b) 4 3 2 1
(c) 3 4 1 2
(d) 4 3 1 2
45. जनसांख्यिकीय लाभांश है
(a) 14 - 50 वर्ष की कार्यशील जनसंख्या
(b) 15 - 59 वर्ष की कार्यशील जनसंख्या
(c) 60 वर्ष से ऊपर की कार्यशील जनसंख्या
(d) 0 - 6 वर्ष की जनसंख्या
46. सूची - 1 को सूची - 2 से सुमेलित कीजिये तथा सूचियों के नीचे दिये गये कूट से सही उत्तर चुनिए।
सूची -1 (अनुसूची)
A तृतीय अनुसूची
B. चतुर्थ अनुसूची
C. सातवीं अनुसूची
D. आठवीं अनुसूची
सूची - 2 (विषय)
1. राज्य विधान परिषदों में स्थानों का आबंटन
2. शपथ या प्रतिज्ञान के प्रारूप
3. भाषाएँ
4. संसद और राज्य विधान मण्डलों द्वारा बनायी जाने वाली विधियों की विषय सूची
कूट ः
A B C D
(a) 3 4 2 1
(b) 1 2 3 4
(c) 4 3 1 2
(d) 2 1 4 3
47. सूची - 1 को सूची - 2 से सुमेलित कीजिये तथा सूचियों के नीचे दिये गये कूट से सही उत्तर चुनिए।
सूची -1 (भारत के जल प्रपात)
A दूधसागर
B. बरकाना
C. खन्दाधार
D. पलानी
सूची - 2 (अवस्थिति)
1. कर्नाटक
2. ओडिशा
3. हिमाचल प्रदेश
4. गोवा
कूट ः
A B C D
(a) 4 3 2 1
(b) 4 1 2 3
(c) 3 2 4 1
(d) 1 2 3 4
48. सूची - 1 को सूची - 2 से सुमेलित कीजिये तथा सूचियों के नीचे दिये गये कूट से सही उत्तर चुनिए
सूची -1 (समिति)
A बलवंत राय मेहता समिति
B. अशोक मेहता समिति
C. एल. एम. सिंघवी समिति
D. पी. के. थुंगुन समिति
सूची - 2 (नियुक्ति का वर्ष)
1. 1957
2. 1977
3. 1986
4. 1988
कूट ः
A B C D
(a) 1 2 3 4
(b) 3 4 2 1
(c) 4 1 2 3
(d) 2 3 1 4
49. निम्मलिखित में से कौन सा नगर इराक में सुन्नी त्रिकोण का भाग नहीं है
(a) रमादी
(b) बगदाद
(c) टिकरित
(d) बसरा
50. अप्रैल 2022 में निम्नलिखित में से कौन तंजानिया की पहली महिला अध्यक्ष (प्रेसीडेंट) बनी है
(a) सहले वर्क जेवडे
(b) सामिया सुलुहू हसन
(c) एलेन जानसन
(d) उपर्युक्त में से कोई नहीं
51. वर्ष 2022 के प्रारम्भ में कौन सा देश इस्पात उत्पादन में विश्व में सबसे ऊपर रहा ।
(a) जापान
(b) भारत
(c) चीन
(d) इंग्लैण्ड
52. सूची - 1 को सूची - 2 से सुमेलित कीजिये तथा सूचियों के नीचे दिये गये कूट से सही उत्तर चुनिए
सूची -1 (योजना/कार्यक्रम)
A राष्ट्रीय ग्रामीण स्वास्थ्य मिशन
B. राष्ट्रीय सामाजिक सहायता कार्यक्रम
C. स्वर्ण जयंती ग्राम स्वरोजगार योजना
D. सम्पूर्ण ग्रामीण रोजगार योजना
सूची - 2 (प्रारम्भ वर्ष)
1. 1995
2. 2005
3. 2001
4. 1999
कूट ः
A B C D
(a) 2 1 4 3
(b) 1 2 3 4
(c) 4 2 1 3
(d) 2 4 1 3
53. निम्नलिखित में से किसने जनवरी 2022 में आयोजित सैयद मोदी अन्तर्राष्ट्रीय टुर्नामेंट में महिला का खिताब जीता है
(a) ज्वाला गुट्टा
(b) पी. वी. सिन्धु
(c) अश्विनी पोनप्पा
(d) सायना नेहवाल
54. ऊष्मगतिकीय (थर्मोडायनैमिकली) रूप से कार्बन का सबसे स्थिर रूप कौन सा है
(a) फुलरीन
(b) हीरा
(c) कोयना
(d) ग्रेफाइट
55. निम्नलिखित में से कौन सा स्तनधारी अण्डे देता है
(a) लेरिस
(b) कंगारू
(c) हैजहॉग
(d) एकिडना
56. सिन्धु घाटी की सभ्यता के किस पुरास्थल से नाव के चित्र या मॉडल प्राप्त हुये है
(a) हड़प्पा एवं कोटडिजी
(b) कालीबंगा और रोपड़
(c) धौलाबीरा एवं भगत्राव
(d) मोहनजोदड़ो एवं लोथल
57. उत्तर प्रदेश के निम्नलिखित नगरों पर विचार कीजिये तथा जनसंख्या के आधार पर उन्हें अवरोही क्रम में व्यवस्थित कीजिये।
Ⅰ. गाज़ियाबाद
Ⅱ कानपुर
Ⅲ आगरा
Ⅳ. लखनऊ
नीचे दिये गये कूट से सही उत्तर का चयन कीजिए
कूट ः
(a) Ⅱ, Ⅰ, Ⅳ, Ⅲ,
(b) Ⅰ, Ⅱ, Ⅲ, Ⅳ
(c) Ⅲ, Ⅱ, Ⅰ, Ⅳ
(d) Ⅱ, Ⅳ, Ⅰ, Ⅲ,
58. भारत में सर्वाधिक ज्वारीय शक्ति उत्पादक तटीय क्षेत्र निम्नलिखित में से कौन सा है
(a) मन्नार तट
(b) केरल तट
(c) उत्तरी - सर्कार तट
(d) खम्भात तट
59. जल जीवन मिशन योजना किस वित्तीय वर्ष के केन्द्रीय बजट में घोषित की गई थी
(a) 2022-23
(b) 2019-20
(c) 2021-22
(d) 2020-21
60.
Ⅰ. गदर पार्टी की स्थापना
Ⅱ चिटगाँव शस्त्रागार छापा
Ⅲ बर्लिन में इंडियन इंडिपेन्डेंस कमेटी की स्थापना
Ⅳ. केन्द्रीय एसेम्बली बम काण्ड
नीचे दिये गये कूट से सही उत्तर का चयन कीजिए
कूट ः
(a) Ⅰ, Ⅲ, Ⅳ तथा Ⅱ,
(b) Ⅲ, Ⅰ, Ⅱ तथा Ⅳ
(c) Ⅲ, Ⅰ, Ⅳ तथा Ⅱ,
(d) Ⅰ, Ⅲ, Ⅱ तथा Ⅳ,
61. निम्नलिखित समाजशास्त्रियों में से किसने ग्राम्यनगरीकरण (ररबेनाइजेशन) के विचार को विस्तार से बताया है
(a) योगेन्द्र सिंह
(b) एच. स्पेन्सर
(c) एम. एन. श्रीनिवास
(d) जी. एस. घुर्ये
62. कोविड - 19 के लिये दिया जाने वाला सिनोवैक है
(a) गैर - प्रतिकृति वायरल वेक्टर
(b) एमआरएनए वैक्सीन
(c) प्रोटीन उप इकाई
(d) सम्पूर्ण वायरस का टीका
63. निम्नलिखित में से किस ऑपरेशन के अन्तर्गत भारत सरकार द्वारा भारत के मेडिकल छात्रों को यूक्रेन से भारत लाय गया था
(a) ऑपरेशन हिमालय
(b) ऑपरेशन गंगा
(c) ऑपरेशन गोदावरी
(d) ऑपरेशन यमुना
64. बेसिलस हीमोफिलस इन्फ्लुएंजा कारक है
(a) छोटे बच्चों में मैनिनजाइटिस (मस्तिष्क ज्वर) के एक स्वरूप का
(b) इन्फ्लुएंजा का
(c) काली खाँसी का
(d) निमोनिया का
65. किस उत्पाद को इको मार्क () जिया जाता है
(a) जो आर्थिक रूप से सक्षम हो
(b) जिसमें कार्बोहाइड्रेट प्रचुर मात्रा में हो
(c) जो मिलावट विहीन हो
(d) जो पर्यावरण से मित्रवत हो
66. सूची -1 को सूची -2 से सुमेलित कीजिये तथा सूचियों के नीचे दिये गये कूट से सही उत्तर चुनिए।
सूची -1 (दार्शनिक)
A रामानुज
B. माधवाचार्य
C. निम्बार्क
D. वल्लभाचार्य
सूची - 2 (दर्शन)
1. शुद्धद्वैत
2. द्वैताद्वैत
3. द्वैत
4. विशिष्टद्वैत
कूट ः
A B C D
(a) 3 1 4 2
(b) 4 3 2 1
(c) 2 4 1 3
(d) 1 2 3 4
67. सौर ऊर्जा को विद्युत ऊर्जा में किसके द्वारा परिवर्तित किया जाता है
(a) लेकलेंच कोशिकाओं के द्वारा
(b) फोटो वोलटाइक कोशिकाओं के द्वारा
(c) शुष्क कोशिकाओं के द्वारा
(d) वोलटाइक कोशिकाओं के द्वारा
68. केन्द्रीय पर्यावरण, वन एवं जलवायु परिवर्तन मन्त्रालय, भारत सरकार ने डाल्फिन डे मनाने की घोषणा की है जो मनाया जायेगा।
(a) 5 अक्टूबर
(b) 28 अक्टूबर को
(c) 15 अप्रैल को
(d) 15 जुलाई का
69. डेंगू बुखार निम्नलिखित में से किस मच्छर के काटने से होता है
(a) एड़ीज़
(b) एनाफीलीज़
(c) एशियाई बाघ मच्छर
(d) क्यूलेक्स
70. हिन्दुस्तान समाजवादी प्रजातन्त्र संघ के संस्थापक कौन थे
(a) गोपेन चक्रवर्ती, फणीन्द्र बनर्जी, धरणी गोस्वामी
(b) यतीन्द्रनाथ, अजय घोष, फणीन्द्रनाथ घोष
(c) व्योमेश चन्द्र, गोपेन चक्रवर्ती, सचिन्द्र सान्याल
(d) व्योमेश चन्द्र बनर्जी, अजय घोष, सचिन्द्र सान्याल
71. निम्नलिखित युग्मों में से कौन सा एक सुमेलित नहीं है
राज्य विधानसभा की सदस्य संख्या
(a) गोवा - 40
(b) उत्तराखण्ड - 70
(c) मणिपुर - 62
(d) उत्तर प्रदेश - 403
72. प्रकाश रासायनिक धुंध में सदैव होता है
(a) ओजोन
(b) एल्यूमीनियम आयन
(c) फास्फोरस
(d) मीथेन
73. विश्व खुशहाली सुचकांक - 2022 के अनुसार भारत कौन से स्थान पर है
(a) 110 वाँ
(b) 130 वाँ
(c) 136 वाँ
(d) 140 वाँ
74. निम्नलिखित युग्मों में से कौन सा एक सही सुमेलित नहीं है
मात्रा एस. आइ. मात्रक
(a) लैंस की क्षमता - डायप्टर
(b) दबाव/दाब - पास्कल
(c) रेडियो - एंक्टिव पदार्थ की सक्रियता - क्यूरी
(d) ऊष्मा - जूल
75. निम्नलिखित में से किस स्तूप में आर्यक - स्तम्भ वाले मंच की विशेषताएं मिलती है
(a) घण्टशाल
(b) बोधगया
(c) नागार्जुनीकोण्ड
(d) अमरावती
76. भारत में संसद के द्वारा पंचायत (एक्सटेंशन टू शैड्यूल्ड एरियाज) कानून कब पारित किया गया
(a) 1996 में
(b) 1993 में
(c) 1998 में
(d) 1995 में
77. मार्च 2022 में प्यूर्टो रिको में आयोजित मिस वर्ल्ड - 2021
(a) करोलिना बिलावस्का
(b) टोनी एन सिंह
(c) ओलिविया यासे
(d) श्री सैनी
78. निम्नलिखित में से कौन सा सतत विकास लक्ष्य () हेतु 2030 तक प्राप्त करने का लक्ष्य नहीं है
(a) गुणवत्ता परक शिक्षा
(b) शून्य भूख
(c) अन्तरिक्ष अनुसंधान
(d) लैंगिक समानता
79. निम्नलिखित में से कौन सी नदी घटाी (बेसिन) क्षेत्रफल की दृष्टि से सबसे बड़ी है
(a) नर्मदा
(b) कावेरी
(c) ताप्ती
(d) महानदी
80. निम्नलिखित में से कौन सा वृक्ष पर्यावरण के लिये खतरा है
(a) युकेलिप्टिस
(b) केला
(c) नीम
(d) बबूल
81. निम्नलिखित में से कौन एक सही सुमेलित नहीं है
लोकसभा चुनाव वर्ष
(a) ग्यारवहीं - 1996
(b) सातवीं - 1982
(c) तेरहवीं - 1999
(d) नवीं - 1989
82. निम्नलिखित में से किसने चिन्तामणि भट्ट द्वारा रचित संस्कृत ग्रन्थ शुक सप्तति का फारसी में अनुवाद कर उसका नाम तुतिनामा रखा
(a) अब्दुर रज्जाक
(b) अमीर खुसरों
(c) ख्वाजा जिया - उद्दीन नख्शबि
(d) शिहाबुद्दीन - अल - अमरि
83. किस संविधान संशोधन के द्वारा दिल्ली को राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र बनाया गया
(a) 73 वाँ
(b) 66 वाँ
(c) 75 वाँ
(d) 70 वाँ
84. किस देश में प्राकृतिक आर्सेनिक प्रदूषित जल मिलता है
(a) बांगलादेश
(b) पाकिस्तान
(c) श्रीलंका
(d) भूटान
85. निम्नलिखित में से किस स्थान पर विश्व स्वास्थ्य संगठन )डबल्यू.एच.ओ.) परम्परागत औषधी का वैश्विक केन्द्र स्थापित करने जा रहा है
(a) जाफना (श्रीलंका)
(b) जामनगर (भारत)
(c) जोहांसबर्ग (दक्षिण अफ्रीका)
(d) हरिद्वार (भारत)
86. भारत में कृषिक्षेत्र में छूटों (फार्म सब्सिडी) के सन्दर्भ में निम्न कथनों पर विचार कीजिये।
1. भारत में इनपुट सब्सिडी जौसे उर्वरकों पर दी जाने वाली, अप्रत्यक्ष फार्म सब्सिडी के अन्तर्गत आती है।
2. किसानों को बिजली एवं सिंचाई पर दी जाने वाली कटौतियाँ प्रत्यक्ष फार्म सब्सिडी के अन्तर्रगत आती है।
3. विश्व व्यापार संगठन (डब्ल्यू. टी . ओ.) के कृषि संबंधी प्रावधान प्रत्यक्ष फार्म सब्सिडी की अनुमति देते हैं, परन्तु अप्रत्यक्ष सब्सिडी पर रोक लगाते हैं।
4. भारत में सरकारों द्वारा दी जाने वाली सभी सब्सिडियाँ अप्रत्यक्ष श्रेमी में आती है।
नीचे दिये गये कूट काी सहायता से सही कथन का चयन कीजिए
कूट ः
(a) 3 तथा 4
(b) 1 तथा 2
(c) 1 तथा 4
(d) 2 तथा 3
87. ज्योतिबा फुले सम्बन्धित थे
(a) श्रमिक संघ आन्दोलन से
(b) कृषक आन्दोलन से
(c) सविनय अवज्ञा आन्दोलन से
(d) जाति विरोधी आन्दोलन से
88. उत्तर प्रदेश दिवस किस तिथइ को मनाया जाता है
(a) 25 जनवरी
(b) 23 जनवरी
(c) 26 जनवरी
(d) 24 जनवरी
89. निम्नलिखित में से कौन दो सही सुमेलित हैं
जनजाति राज्य
1. केरिया - ओडिशा
2. कुकी - उत्तर प्रदेश
3. यानदी - राजस्थान
4. पालियान - तमिलनाडु
नीचे दिये गये कूट से सही उत्तर का चयन कीजिए
कूटः
(a) 1 तथा 4
(b) 1 तथा 2
(c) 3 तथा 4
(d) 2 तथा 3
90. एल. बी. एस. एक वित्ताय समावेशन के लिये भारत सरकार द्वारा उठाये गये आर्थिक उपायों में से एक है। इस परिप्रेक्ष्य एल.बी.एस. क्या है
(a) अग्रणी बैंकिंग योजना
(b) ऋण बैैकिंग योजना
(c) अग्रणी विभक्ति प्रणाली
(d) ऋण बैकिंग प्रणाली
91. सूची - 1 को सूची - 2 से सुमेलित कीजिए तथा सूचियों के नीचे दिये गये कूट से सही उत्तर चुनिए।
सूची -1 (ग्रन्थ)
A रागमाला
B. रसकौमुदी
C. रागविवोध
D. चतुर्दण्डी प्रकाशिका
सूची - 2 (रचनाकार)
1. सोमनाथ
2. वैंकटरमण
3. पुण्डरीक विट्ठल
4. श्रीकण्ठ
कूट ः
A B C D
(a) 2 4 3 1
(b) 3 4 2 2
(c) 1 2 3 4
(d) 4 2 1 3
92. नीचे दिये गये यौगिकों में से कौन सा एक प्राकृतिक गैस का मुख्य अवयव है
(a) हेक्सेन
(b) मीथेन
(c) बुटेन
(d) बैन्जीन
93. पृथ्वी का वायुमण्डल निम्नलिखित में से मुख्यतः किसके द्वारा तप्त होता है
(a) प्रकीर्ण सौर विकिरण
(b) लघु तरंग सौर विकिरण
(c) दीर्घ तरंग स्थलीय विकिरण
(d) परावर्तित सौर विकिरण
94. बिम्सटेक (BIMSTEC) के सन्दर्भ में निम्नलिखित में से कौन सा/से कथन सही है/हैं
1. पी.एम. नरेन्द्र मोदी ने 5 वें बिमस्टेक शिखर सम्मेलन को 30 मार्च 2022 को संबोधित किया था।
2. 5 वें बिम्सेटक शिखर सम्मेलन की अध्यक्षता भारत ने की थी।
कूट ः
(a) 1 तथा 2 दोनों
(b) केवल 1
(c) न तो 1 न ही 2
(d) केवल 2
95. निम्नलिखित में से कौन सी वाटरशेड विकास परियोजना भारत की केन्द्र सरकार द्वारा प्रयोजित है जिसका उद्देश्य ग्रमीण आबादी को पानी के संरक्षण के लिए सक्षम बनाना है
(a) पानी संसंद
(b) हरयाली
(c) जल क्रान्ति
(d) उपर्युक्त में से कोई नहीं
96. नीचे दो वक्तव्य दिये गये हैं, एक को अभिकथन () तथा दूसरे को कारण () कहा गया है
अभिकथन () ः भूमध्यसागरीय जलवायु के क्षेत्रों में वर्षा शीत ऋतु में होती है।
कारण () गर्मियों में ये क्षेत्र शुष्क स्थलीय हवाओं के प्रभाव में रहते हैं।
नीचे दिये गये कूट से सही उत्तर का चयन कीजिएः
कूटः
(a) (A) सही है परन्तु (R) गलत है
(b) (A) तथा (R) दोनों सही हैं और (R), (A) की सही व्याख्या है
(c) (A) गलत है परन्तु (R) सही है
(d) (A) तथा (R) दोनों सही हैं परन्तु (R), (A) की सही व्याख्या नहीं है
97. जलियांवाला बाग हत्याकाण्ड के विरेध में किसने ब्रिटिश सरकार की नाइटहुड की उपाधि को लौटा दिया था
(a) रविन्द्रनाथ टैगोर
(b) शंकरन नायर
(c) मु. अली जिन्ना
(d) रामेश्वर सिंह
98. निम्नलिखित पर्वत श्रृंखलाओं में से कौन सी हिमालय पर्वत श्रेणी में अवस्थित हैं
1. चो ओऊ
2. ल्होत्से
3. अन्नामलाई
4. सिरूमाली
नीचे दिये गये कूट से सही उत्तर का चयन कीजिए
कूट ः
(a) केवल 1, 2 तथा 3
(b) केवल 1 तथा 2
(c) केवल 2, 3 तथा 4
(d) केवल 3 तथा 4
99. संविधान की मूल संरचना की अवधारणा सर्वोच्च न्यायालय द्वारा किस वाद में प्रतिपादित की गई थी
(a) गोलकनाथ बनाम पंजाब राज्य - 1967 में
(b) युसुफ बनाम बम्बई राज्य - 1954 में
(c) केशवानन्द भारती बनाम केरल राज्य - 1973 में
(d) चित्रलेखा बनाम मैसूर राज्य - 1964 में
100. नीचे दो वक्तव्य दिये गये हैं, एक को अभिकथन (A) तथा दूसरे को कारण (R) कहा गया है
अभिकथन (A) ः विश्व में चिली ताँबे का प्रमुख उत्पादक है।
कारण (R): उत्तरी चिली का एंडिज क्षेत्र पोर्फिरी ताँबा के विशालतम निक्षेप से सम्पन्न है।
नीचे दिये गये कूट से सही उत्तर का चयन कीजिएः
कूटः
(a) (A) सही है परन्तु (R) गलत है
(b) (A) तथा (R) दोनों सही हैं और (R), (A) की सही व्याख्या करता है
(c) (A) गलत है परन्तु (R) सही है
(d) (A) तथा (R) दोनों सही हैं परन्तु (R), (A) की सही व्याख्या नहीं है
101. सूची - 1 को सूची - 2 से सुमेलित कीजिए तथा सूचियों के नीचे दिये गये कूट से सही उत्तर चुनिए।
सूची -1 (अधिकारी)
A तलार
B. पट्टकोल
C. साहसाधिपति
D. बलाधिप
सूची - 2 (कार्य)
1. चुंगी का सुरक्षक
2. चोरी डकैती के मुकदमें का अधिकारी
3. रात्रि सुरक्षाकर्मियों का अधिकारी
4. ग्रामीण कर वसूली करने वाला अधिकारी
कूट ः
A B C D
(a) 2 1 4 3
(b) 3 4 2 1
(c) 1 2 3 4
(d) 4 3 1 2
102. अप्रैल 2022 में दिये गये इंडिया स्मार्ट सिटी अवार्डस् प्रतियोगता 2020 के सन्दर्भ में सूची -1 को सूची -2 से सुमेलित कीजिये तथा सूचियों के नीचे दिये गये कूट से सही उत्तर सुनिए।
सूची -1 (श्रेणी)
A संस्कृति
B. शासन
C. मामाजिक पहलू
D. नगरीय पर्यावरण
सूची - 2 (विजेता नगर)
1. वड़ोदरा
2. इंदौर
3. भोपाल
4. तिरूपति
कूट ः
A B C D
(a) 2 1 4 3
(b) 1 2 3 4
(c) 2 1 3 4
(d) 1 2 4 3
103. दुधवा राष्ट्रीय उद्यान उत्तर प्रदेश के निम्नलिखइत में से किस जनपद में अवस्थि है
(a) लखीमपुर खीरी
(b) सीतापुर
(c) बहराइच
(d) पालीभीत
104. संपीडित प्राकृतिक गैस () मुख्यतया बनी होती है
(a) प्रोपेन से
(b) ब्यूटेन से
(c) मीथेन से
(d) इथेन से
105. कारा कुम मरूस्थल निम्नलिखित में से किस देश में स्थित है
(a) ताजिकिस्तान
(b) कज़ाखिस्तान
(c) तुर्कमेनिस्तान
(d) किर्गिस्तान
106. अलाउद्दीन खिलजी की निम्नलिखइत विजों को कालक्रमानुसार व्यवस्थित कीजिये।
1. रणथम्बौर
2. गुजरात
3. बारंगल
4. चित्तौड़
नीचे दिये गये कूट से सही उत्तर का चयन कीजियेः
कूटः
(a) 3, 4, 1, 2
(b) 4, 2, 3, 1
(c) 1, 3, 2, 4
d) 2, 1, 4, 3
107. सूची - 1 को सूची - 2 से सुमेलित कीजिए तथा सूचियों के नीचे दिये गये कूट से सही उत्तर चुनिए।
सूची -1 (क्रान्ति))
A गोल्डन क्रान्ति
B. ग्रे क्रान्ति
C. पीला क्रान्ति
D. काली (ब्लैक) क्रान्ति
सूची - 2 (संबंधित है))
1. तिलहन उत्पादन
2. बागवानी एवं शहद
3. पैट्रोलियम उत्पादन
4. उर्वरक
कूट ः
A B C D
(a) 2 3 4 1
(b) 4 2 1 3
(c) 2 4 1 3
(d) 1 2 3 4
108. संयुक्त राष्ट्र संघ के पर्यावरण कार्यक्रम द्वारा जारी वार्षिक फ्रन्टीयर रिपोर्ट - 2022 के अनुसार दुनिया का दूसरा सर्वाधिक ध्वनि प्रदूषण युक्त भारत का कौन सा शहर है
(a) मुरादाबाद
(b) पटना
(c) कोटा
(d) इन्दौर
109. अन्तर्राष्ट्रीय अन्तरिक्ष स्टेसन पर किसी नासा के अंतरिक्ष यात्री द्वारा सर्वाधिक लम्बी अन्तरिक्ष यात्रा का रिकार्ड किसका है
(a) यॉटर डुब्रोव
(b) मार्क वेण्ड है
(c) एन्टन शैप्लोरोव
(d) उपर्युक्त में से कोई नहीं
110. पश्चिमी उत्तर प्रदेश के सन्दर्भ में निम्नलिखित कथनों में से कौन सा सही है/है
1. उत्तर प्रदेश का पश्चिमी क्षेत्र अन्य क्षेत्रों की तुलना में अधिक विकसित है।
2. यह क्षेत्र हरित क्रन्ति का साक्षी रहा है ।
नीचे दिये गये कूट से सही उत्तर का चयन कीजिये
कूटः
(a) 1 तथा 2 दोनों
(b) केवल 1
(c) न तो 1 न ही 2
(d) केवल 2
111. निम्नलिखित में से कौन सा एक बाँध उत्तर प्रदेश में नहीं है
(a) अडवा
(b) अहरौरा
(c) बटुआ
(d) बघेलखण्ड
112. सूची - 1 को सूची - 2 से सुमेलित कीजिए तथा सूचियों के नीचे दिये गये कूट से सही उत्तर चुनिए।
सूची -1 (देवता)
A शिव
B. विष्णु
C. गणेश
D. सरस्वती
सूची - 2 (पहचान)
1. चक्र
2. त्रिशूल
3. वीणा
4. रस्सी या फंदा
कूट ः
A B C D
(a) 4 3 1 2
(b) 2 1 4 3
(c) 1 2 3 4
(d) 3 2 1 4
113. नीचे दो कथन दिये गये हैं, एक को अभिकथन () तथा दूसरे को कारण () कहा गया है।
अभिकथन (A) ः एक गिलास पानी में नमक का घोल समरस होता है
कारण (R): पूरे हिस्से में विभिन्न संगठन वाला घोल समरस होता है
नीचे दिये गये कूट से सही उत्तर का चयन कीजिएः
कूटः
(a) (A) सही है परन्तु (R) गलत है
(b) (A) तथा (R) दोनों सही हैं और (R), (A) की सही व्याख्या करता है
(c) (A) गलत है परन्तु (R) सही है
(d) (A) तथा (R) दोनों सही हैं परन्तु (R), (A) की सही व्याख्या नहीं है
114. भारत के सन्दर्भ में निम्नलिखित कथनों में से कौन सा /से सही है/हैं
1. भारत विश्व का छठा सबसे बड़ा देश है।
2. संसार का लगभघ 2.4 क्षेत्र भारत के अन्तर्गत आता है।
3. कर्क रेखा देश के बीच से गुजरती है जो अक्षांशीय विस्तार को दो बराबर भागों में बांटती है।
4. भारत पूरी तरह से उषण्कटीबंधीय क्षेत्र में स्थित है।
नीचे दिये गये कूट से सही उत्तर का चयन कीजिये।
कूटः
(a) 2 तथा 4
(b) 1 तथा 2
(c) 2 तथा 3
(d) 3 तथा 4
115. निम्मनिलिखथ में से कौन सा एक मौलिक कर्तव्य नहीं है
(a) प्राकृतिक वातावरण की रक्षा एवं संवर्धन करना
(b) राष्ट्रगान का सम्मान करना
(c) राष्ट्रीय महत्व के स्मारकों और स्थानों की रक्षा करना
(d) सार्वजनिक सम्पत्ति की सुरक्षा करना
116. लता मंगेशकर के संबंध में निम्लिखित में से कौन सा /से कथन सही है/है
1. लन्दन के रायल एल्बर्ट हॉल में प्रस्तुति देने वाली वह प्रथम भारतीय कलाकार थी।
2. अन्तर्राष्ट्रीय मंच पर उनका प्रथम कार्यक्रम लन्दन के रॉयल एल्बर्ट हॉल में हुआ था।
नीचे दिये गये कूट से सही उत्तर का चयन कीजये
कूट ः
(a) 1 तथा 2 दोनों
(b) केवल 1
(c) न तो 1 न ही 2
(d) केवल 2
117. भारत में सौर ऊर्जा द्वारा संचालित पहला हवाईअड्डा है
(a) कोचीन
(b) नई दिल्ली
(c) चेन्नई
(d) अहमदाबाद
118. 10 अप्रैल 2022 को घोषित नीति आयोग के राज्य ऊर्जा और जलवायु सुचकांक के अन्तर्गत भारत के निम्नलिखित में से शीर्ष प्रदर्शन करने वाले तीन राज्य कौन से हैं
(a) तमिलनाडु, केरल, कर्नाटक
(b) पंजाब, उत्तर प्रदेश, पश्चिमी बंगाल
(c) मणिपुर, त्रिपुरा, मिजोरम
(d) गुजरात, केरल, पंजाब
119. निम्नलिखित में से किसने भारत के राष्ट्रपति का पद ग्रहण करने के पूर्व उप राष्ट्रपति के पद पर कार्य नहीं किया था
(a) नीलम संजीवा रेड्डी
(b) आर. वेंकटरमण
(c) डॉ. शंकर दयाल शर्मा
(d) डॉा. जाकिर हुसैन
120. निम्लिखित युग्मों में से कौन एक सही सुमेलित ही ंहै
(a) सर्ववर्मन - गया ताम्र पत्र
(b) ईश्वरवर्मन - जौनपुर प्रस्तर अभिलेख
(c) ईशानवर्मन - हरहा पाषाण अभिलेख
(d) जीवित गूप्ता 2 - दैव बर्णार्क अभिलेख
121. सूची - 1 को सूची - 2 से सुमेलित कीजिए तथा सूचियों के नीचे दिये गये कूट से सही उत्तर चुनिए।
सूची -1 (दिवस)
A अप्रैल 18
B. मई 22
C. जुलाई 29
D. दिसम्बर 5
सूची - 2 (घटना/अवसर)
1. अन्तर्राष्ट्रीय बाघ दिवस
2. विश्व विरासत दिवस
3. विश्व मिटटी दिवस
4. अन्तर्राष्ट्रीय जैव विविधता दिवस
कूट ः
A B C D
(a) 4 3 1 2
(b) 2 1 4 3
(c) 1 2 3 4
(d) 3 2 1 4
122. नीचे देो कथन दिये गये हैं, एक को अभिकथन () तथा दूसरे को कारण () कहा गया है।
अभिकथन (A) ः बीसवीं शताब्दी में निर्धनता एवं निर्धन व्यक्ति हमारी चिन्ता एवं कर्तव्य के विषय बने।
कारण (R): रणनीतिक रूप से यहाँ लक्ष्य भेदन क्रियाओं का अभाव था जिसके फलस्वरूप इस मुद्दे को गति मिली।
नीचे दिये गये कूट से सही उत्तर का चयन कीजिएः
कूटः
(a) (A) सही है परन्तु (R) गलत है
(b) (A) तथा (R) दोनों सही हैं और (R), (A) की सही व्याख्या करता है
(c) (A) गलत है परन्तु (R) सही है
(d) (A) तथा (R) दोनों सही हैं परन्तु (R), (A) की सही व्याख्या नहीं है
123. इंडिया स्टेट आफ फोरेस्ट रिपोर्ट - 201 के अनुसार निम्लिखित में से किस राज्य ने पिछले दो वर्षों में वन क्षेत्र में अधिकतम वृद्दि दर्ज की है
(a) असम
(b) आन्ध्र प्रदेश
(c) केरल
(d) अरूणाचल प्रदेश
124. सल्फा ड्रग, निम्नलिखित में से, किस प्रकार की औषधी है
(a) पीड़ाहारी
(b) प्रतिजीवाणुक
(c) प्रतिरोधी
(d) ज्वरनाशी
125. सूची - 1 को सूची - 2 से सुमेलित कीजिए तथा सूचियों के नीचे दिये गये कूट से सही उत्तर चुनिए।
सूची -1 (समाचारपत्र/पत्रिका)
A स्वद्श
B. भारत बन्धु
C. सत्यवादी
D. शक्ति
सूची - 2 (प्रकाशन का स्थान)
1. आगरा
2. अल्मोड़ा
3. हाथरस
4. गोरखपुर
कूट ः
A B C D
(a) 4 3 1 2
(b) 1 2 3 4
(c) 3 2 1 4
(d) 2 3 4 1
126. शिक्षा का अधिकार मौलिक अधिकारों को सम्मिलित किया गया
(a) 93 वें संविधान संशोधन अधिनियम, 2005 के द्वारा
(b) 71 वें संविधान संशोधन अधिनियम, 1992 के द्वारा
(c) 103 वें संविधान संशोधन अधिनियम, 2019 के द्वारा
(d) 86 वें संविधान संशोधन अधिनियम, 2002 के द्वारा
127. दक्षिण - पूर्व एशिया में स्थित बोर्नियो द्वाप के सन्दर्भ में निम्लिखइत में से कौन सा /से कथन सही है/है
1. यह तीन देशों में विभाजित है
2. इनकी उत्पत्ति ज्वालामुखी निक्षेप के द्वारा हुयी है।
नीचे दिये गये कूट से सही उत्तर का चयन कीजियेः
कूटः
(a) 1 तता 2 दोनों
(b) केवल 1
(c) न तो 1 न ही 2
(d) केवल 2
128. मेक इन इंडिया कार्यक्रम के सन्दर्भ में निम्लिखइत कतनों में से कौन - सा/से सही है/हैं
1. मेक इन इंडीया प्रोग्राम वर्ष 2014 में प्ररम्भ किया गया है।
2 इसका उद्देश्य भारत में कम्पनियों को विनिर्माण हेतु प्रोत्साहन देना तथा निवेश को सुगम बनाना है।
नीचे दिये गये कूट से सही उत्तर का चयन बनाना है।
कूट ः
(a) 1 तता 2 दोनों
(b) केवल 1
(c) न तो 1 न ही 2
(d) केवल 2
129. शेरशाह को अपनी वीरता से प्रभावित करने वाले जयता और कुम्पा किस स्थान से संबधित थे
(a) मालवा
(b) मेवाड़
(c) बुन्देलखण्ड
(d) मारवाड़
130. निम्नलिखित में से कौन सा एक युग्म सही सुमेलित नहीं है
(a) एस्पार्टेम - संश्लेषित मधुरक
(b) रेयान - रूपांतरित स्टार्च
(c) निओप्रीन - विशिष्ट रबड़
(d) आक्सीटोसीन - हार्मोन
131. नीचे देो कथन दिये गये हैं, एक को अभिकथन (A) तथा दूसरे को कारण (R) कहा गया है।
अभिकथन (A) ः लिम्नेटिक क्षेत्र में पादप प्लवक अधिकता में वृद्धि करते हैं।
कारण (R) : लिम्नेटिक क्षेत्र पानी का खुला क्षेत्र होता है।
नीचे दिये गये कूट से सही उत्तर का चयन कीजिएः
कूटः
(a) (A) सही है परन्तु (R) गलत है
(b) (A) तथा (R) दोनों सही हैं और (R), (A) की सही व्याख्या करता है
(c) (A) गलत है परन्तु (R) सही है
(d) (A) तथा (R) दोनों सही हैं परन्तु (R), (A) की सही व्याख्या नहीं है
132. नई दिल्ली की किस प्रसिद्ध इमारत को प्रधानमन्त्री संग्रहालय में परिवर्तित किया गया है
(a) इण्डिया हैबिटाट सेटर
(b) तालकटोरा स्टेडियम
(c) विज्ञान भवन
(d) तीन मूर्ति भवन
133. सूची - 1 को सूची - 2 से सुमेलित कीजिए तथा सूचियों के नीचे दिये गये कूट से सही उत्तर चुनिए।
सूची -1 (सतत विकास लक्ष्य(SDG))
A SDG 10
B. SDG 13
C. SDG 14
D. SDG 15
सूची - 2 (प्रकाशन का स्थान)
1. जलवायु परिवर्तन
2. भूमि पर जीवन
3. असमानताओं से कमी
4. जल के नीचे जीवन
कूट ः
A B C D
(a) 2 3 1 4
(b) 3 1 4 2
(c) 1 2 3 4
(d) 3 2 4 1
134. निम्नलिखित में से कौन सा पदार्थ जैव निम्नीकरणीय है
(a) प्लास्टिक के कप
(b) ऊन
(c) काँच की बोतल
(d) अल्यूमीनियम फॉइल
135. दो या दो से अधिक राज्यों के लिये एक संचुक्त लोक सेवा आोयग बनाया जा सकता है
(a) संबंधित राज्यों के निवेदन पर संसद द्वारा
(b) लोकसभा द्वारा
(c) संघ लोक सेवा आयोग द्वारा
(d) राज्यसभा द्वारा
136. निम्नलिखित घटनाओं पर विचार कीजिये और िउनको कालक्रमानुसार व्यवस्थित कीजिये।
Ⅰ मुदकी की युद्ध
Ⅱ पोर्टो नोवो का यूद्ध
Ⅲ शकरखेड़ा का युद्ध
Ⅳ बेदारा का युद्द
नीचे दिये गये कूट से सही उत्तर का चयन कीजियेः
कूट ः
A B C D
(a) Ⅲ Ⅳ Ⅱ Ⅰ
(b) Ⅰ Ⅱ Ⅲ Ⅳ
(c) Ⅱ Ⅲ Ⅳ Ⅰ
(d) Ⅳ Ⅲ Ⅱ Ⅰ
137. ओजोन दिवस किस तिथि को मनाया जाता है
(a) 16 सितम्बर को
(b) जनवरी 30 को
(c) 2 अक्टूबर को
(d) 29 अप्रैल को
138. प्रसिद्ध रूर कोयला क्षेत्र निम्नलिखित में से किस देश में स्थित है
(a) जर्मनी
(b) फ्राँस
(c) ग्रेट ब्रिटेन (इंग्लैण्ड)
(d) रूस
139. सूची - 1 को सूची - 2 से सुमेलित कीजिए तथा सूचियों के नीचे दिये गये कूट से सही उत्तर चुनिए।
सूची -1 (विधानसभा के नव निर्वाचित अध्यक्ष))
A रमेश तावड़कर
B. कुलतार सान्ध्वान
C. टी. सत्यब्रतत
D. रितू खण्डारी
सूची - 2 (राज्य)
1. गोवा
2. पंजाब
3. ममिपुर
4. उत्तराखण्ड
कूट ः
A B C D
(a) 1 4 3 2
(b) 1 2 3 4
(c) 2 3 1 4
(d) 3 2 4 1
140. प्रथम अन्तरिम राष्ट्रीयसरकार की घोषणा की गई थी
(a) 24 अगस्त 1946 को
(b) 22 अगस्त 1946 को
(c) 25 अगस्त 1946 को
(d) 23 अगस्त 1946 को
141. निम्नलिखइत में से कौ नसा एक देश स्थल रूद्द है
(a) सुरीनाम
(b) बोलीविया
(c) उरूग्वे
(d) पेरू
142. निम्नलिखित प्रकार के ऊष्मा इंजनों में से कार्बुरेटर का प्रयोग किसमें किया जाता है
(a) भाप इंजन
(b) डीजल इंजन
(c) दोनें डीजिल तथा पैट्रोल इंजन
(d) पैट्रोल इंजन
143. किस मुगल शासक ने बनारस के संस्कृत और हिन्दी के महान विद्वान कविन्द्र आचार्य सरस्वती को राजकीय संरक्षण प्रदान किया था
(a) जहाँगीर
(b) हुमायूँ
(c) शाहजहाँ
(d) अकबर
144. सूची - 1 को सूची - 2 से सुमेलित कीजिए तथा सूचियों के नीचे दिये गये कूट से सही उत्तर चुनिए।
सूची -1 (ट्रेड यूनियन)
A भारतीय सजदूर संघ
B. इंडियन नैशनल ट्रेड यूनियन कांग्रेस
C. युनाइटेड ट्रेड यूनियन कांग्रेस
D. ऑल इंडिया ट्रेड यूनियन कांग्रेस
सूची - 2 (दलीय सम्बद्धता)
1. भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस
2. कम्यूनिस्ट पार्टी ऑफ इंडिया
3. कम्यूनिस्ट पार्टी ऑफ इंडिया( मार्कसवादी)
4. भारतीय जनता पार्टी
कूट ः
A B C D
(a) 3 2 1 4
(b) 4 1 3 2
(c) 2 4 3 1
(d) 1 3 2 4
145. सूची - 1 को सूची - 2 से सुमेलित कीजिए तथा सूचियों के नीचे दिये गये कूट से सही उत्तर चुनिए।
सूची -1 (केन्द्र)
A ओसाका
B. डेट्रॉयट
C. क्यूबा
D. सैेट पिट्सबर्ग
सूची - 2 (उद्योग)
1. सिगार
2. पोत निर्माण
3. सूती वस्त्र
4. मोटर वाहन
कूट ः
A B C D
(a) 4 3 2 1
(b) 3 4 1 2
(c) 2 1 4 3
(d) 1 2 3 4
146. निमनलिखित विषयों पर विचार कीजिये तथा उन्हें क्रमानुसार, जैसा संविधान में उल्लिखित है, व्यवस्थित कीजिये।
Ⅰ संघ तथा उसका कार्यक्षेत्र
Ⅱ मौलिक कर्तव्य
Ⅲ नागरिकता
Ⅳ राज्य की नीति के निदेशख तत्व
नीचे दिये गये कूट से सही उत्तर का चयन कीजिये।
कूटः
(a) Ⅰ Ⅲ Ⅳ Ⅱ
(b) Ⅳ Ⅱ Ⅲ Ⅰ
(c) Ⅱ Ⅳ Ⅰ Ⅲ
(d) Ⅲ Ⅰ Ⅱ Ⅳ
147. 45वें विश्व ब्रिज चैम्पियनशिप के सन्दर्भ में निम्नलिखित में से कौन सा /से कथन सही है/हैं.
1. यह चैम्पियनशिप इटली में आयोजित की गई।
2. भारतीय टीम नें पहली बार इस खेल में रजत पदक जीता।
नीचे दिये गये कूट से सही उत्तर का चययन कीजिये
कूटः
(a) 1 तता 2 दोनों
(b केवल 1
(c) न तो 1 न ही 2
(d) केवल 2
148. पारिस्थितकि निकेत के सन्दर्भ में निम्नलिखित कथनों में से कौन सा /से कथन सही है/हैं.
1. यह उन स्थितियों की क्षेणी का प्रतिनिधित्व करता है जो संसाधनों के उपयोग और पारिस्थितिकी तन्त्र में उसकी कार्यात्मक भूमिका को सहन कर सकती है।
2. प्रत्येक प्रजाति का एक अलग स्थान होता है।
नीचे दिये गये कूट से सही उत्तर का चयन कीजिये ः
कूटः
(a) 1 तथा 2 दोनों
(b) केवल 1
(c) न तो 1 न ही 2
(d) केवल 2
149. खान मन्त्रालय की वार्षिक रिपोर्ट 2020-21 के अनुसार निम्नलिखित में से कौन से दो राज्य भारत में लौग अयस्क के प्रमुख उत्पादक हैं
1. ओडिशा
2. छत्तीसगढ
3. झारखण्ड
4. कर्नाटक
150. निम्नलिखित में से कौन सा एक सही सुमेलित है
(a) भारत धर्म महाण्डल - दिल्ली
(b) देव समाज - बनारस
(c) राधास्वामी सत्संग - लाहोर
(d) सनातन धर्म रक्षिणी सभा - कलकत्ता
0 टिप्पणियाँ