| समानता का अधिकार |
14 – 18 |
विधि के समक्ष समानता (14), भेदभाव का निषेध (15), सार्वजनिक रोजगार में समान अवसर (16), अस्पृश्यता का उन्मूलन (17), उपाधियों का उन्मूलन (18)। |
| स्वतंत्रता का अधिकार |
19 – 22 |
अभिव्यक्ति, सभा, संगठन, आवागमन, निवास और व्यवसाय की स्वतंत्रता (19); अपराधों के लिए दोषसिद्धि पर संरक्षण (20); जीवन और व्यक्तिगत स्वतंत्रता का संरक्षण (21); शिक्षा का अधिकार (21A); गिरफ्तारी और नजरबंदी पर संरक्षण (22)। |
| शोषण के विरुद्ध अधिकार |
23 – 24 |
मानव तस्करी और बंधुआ मजदूरी का निषेध (23); कारखानों/खतरनाक कार्यों में बाल श्रम का निषेध (24)। |
| धर्म की स्वतंत्रता का अधिकार |
25 – 28 |
अंत:करण की स्वतंत्रता और धर्म का स्वतंत्र रूप से पालन, आचरण व प्रचार (25); धार्मिक मामलों का प्रबंधन करने की स्वतंत्रता (26); धार्मिक उद्देश्यों के लिए कर लगाने का निषेध (27); शैक्षिक संस्थाओं में धार्मिक शिक्षा से स्वतंत्रता (28)। |
| संस्कृति और शिक्षा का अधिकार |
29 – 30 |
अल्पसंख्यकों के हितों का संरक्षण (29); अल्पसंख्यकों को शैक्षणिक संस्थान स्थापित व संचालित करने का अधिकार (30)। |
| संवैधानिक उपचार का अधिकार |
32 |
मौलिक अधिकारों के प्रवर्तन हेतु सर्वोच्च न्यायालय जाने का अधिकार (डॉ. भीमराव आंबेडकर ने इसे संविधान की "आत्मा और हृदय" कहा)। |
| विशेष उपबंध |
33 – 35 |
संसद को सशस्त्र बलों आदि के लिए अधिकारों में संशोधन का अधिकार (33); मार्शल लॉ की स्थिति में अधिकारों पर प्रतिबंध (34); कुछ प्रावधानों को लागू करने हेतु संसद का विशेष अधिकार (35)। |
0 टिप्पणियाँ