uppcs mains paper 2024 General Studies 3
खण्ड अ
प्रश्न 1.    खाद्य प्रसंस्करण की आपूर्ति श्रृंखला प्रबन्धन में ऊर्ध्व प्रवाह अधो प्रवाह क्रियाओं के प्रमुख अवयवों की सोदाहरण चिन्हांकित कीजिये।
प्रश्न 2.    किसानों को पर्याप्त ऋण प्रदान करने के लिये सरकार द्वारा अपनाये गये उपायों का संक्षिप्त विवरण प्रस्तुत कीजिये।
प्रश्न 3.    क्या भूदान आन्दोलन भारत में भूमि सुधार का एक हिस्सा था इसके प्रमुख प्रभावों की विवेचना कीजिए।
प्रश्न 4.    नई आर्थिक नीति ने किस प्रकार भारत में रोजगार के 
प्रश्न 5.    भारत जनसंख्या लाभांश की अवस्था से गुजर रहा है। इस परिदृश्य में, देश में बेरोजगारी की समस्या से समोपयुक्त तरीके से निपटने के लिे सरकार द्वारा अपनाये गये उपायों की विवेचना कीजिए।
प्रश्न 6.    ग्रामीण उत्थान के लिये तकनीक - आधारित समाधान को बढ़ावा देने हेतु भारत सरकार के प्रमुख प्रयास क्या हैं
प्रश्न 7.    डिजिटल अरेस्ट क्या है विगत तीन वर्षों में भारत में डिजिटल अरेस्ट की समस्या से सर्वाधिक प्रभावित राज्य कौन सा हैं इस दिशा में भारत सरकार द्वारा उठाये गये प्रभावी उपायों का उल्लेख करें।
प्रश्न 8.    आपदा प्रबन्धन के दौरान सुरक्षा एवं संरक्षा में कृत्रिम बुद्धिमत्ता की भूमिका का वर्णन कीजिए।
प्रश्न 9.    भारत की सुरक्षा व्यवस्था में भारतीय रक्षा अनुसंधान एवं विकास संगठन की भूमिका का उल्लेख कीजिये।
प्रश्न 10.    भारतीय तट रक्षक बल के सम्मुख प्रमुख चुनौतियों को रेखांकित कीजिये तथा उनसे निपटने के लिये किये गये प्रयासों की व्याख्या कीजिये।
खण्ड ब
प्रश्न 11.    क्या समावेशी विकास, सामाजिक न्याय को सुनिश्चित करता है विवेचना कीजिये। भारत सरकार द्वारा सामाजिक न्याय के साथ समावेशी विकास लाने हेतु क्या कदम उठाये गये हैं अपने उत्तर को स्पष्ट कीजिये।
प्रश्न 12.    बजट का आधा उपयोग हो पाता है यदि उन्हें केवल नियोजन के उपकरण के रूप में ही प्रयोग किया जाये। इस कथन का आलोचनात्मक परीक्षण कीजिये।
प्रश्न 13.    भारत में सिंचाई के बुनियादी ढाँचे के विकास में राज्यों और केन्द्र की भूमिका का आकलन करें। प्रधानमंत्री कृषि सिंचाई योजना (पी.एस. के. एस. वाई) देश भर में सिंचाई की पहुँच को बेहतर बनाने में कैसे मदद की है।
प्रश्न 14.    हाल के वर्षों मे, भारत में गरीबी उन्मूनलन कार्यक्रमों की रणनीति का आलोचनात्मक मूल्यांकन कीजिए।
प्रश्न 15.    बफर स्टॉक से आप क्या समझते हैं क्या भारत में खाद्य सुरक्षा के लिये यह आवश्यक है स्पष्ट रूप से व्याख्या कीजिए।
प्रश्न 16.    भारतीय ज्ञान परम्परा आधारित वैमानिकी शास्त्र की तुलना आधुनिक वैमानिकी शास्त्र से कीजिये। इस क्षेत्र में अनुसंधान हेतु विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विभाग की नीतियों का उल्लेख कीजिये।
प्रश्न 17.    भारत मे पारिस्थितिकी रूप से संवेदनशील क्षैत्र कौन कौन से हैं इनके संरक्षण के लिये भारत सरकार की नीतियों का उल्लेख कीजिये।
प्रश्न 18.    सामाजिक संजाल स्थल क्या होते हैं और इनका अनियंत्रित उपयोग साइबर हमलों की संभावनाओं में किस प्रकार वृद्धि करता है
प्रश्न 19.    पूरे देश में नार्कों आतंकवाद एक गंभीर खतरे के रूप में उभरा है। इससे निपटने के लिये उपयुक्त उपाय सुझाइये।
प्रश्न 20.    भारतीय राष्ट्रीय सुरक्षा परिषद के क्रिया कलापों की व्याख्या कीजिये।
 
.png) 
.png) 
0 टिप्पणियाँ