uppcs mains paper 2024 General Studies 4

 uppcs mains paper 2024 General Studies 4

खण्ड अ

प्रश्न 1.    सिविल सेेवा के सन्दर्भ में निम्नलिखित भूमिका का परीक्षण कीजिए।
(अ)    नीतिपरक आचार संहिता
(ब)    कार्य संस्कृति

प्रश्न 2.    मानव व्यवहार में नैतिकता के मूल आदर्शों एवं मूल्यों को विकसित करने में स्वामी विवेकानंद के विचार कहाँ तकर सफल रहे हैं विवेचवा कीजिए।

प्रश्न 3.    उन विभिन्न कौशलों की चर्चा कीजिए जिनके द्वारा एक लोक सेवक कानून के नियमों के प्रति जनता की प्रतिबद्धता को बढा सकता है।

प्रश्न 4.    आचार संहिता और आरक्षण संहिता के बीच अंतर की व्याख्या कीजिए तथा उनके व्यावहारिक प्रभावों एवं अनुप्रयोगों को उपयुक्त उदाहरणों द्वारा स्पष्ट कीजिए।

प्रश्न 5.    शासन व्यवस्था में पारदर्शिता सुनिश्चित करने के लिए सूचना के अधिकार का अधिनियम कहाँ तक प्रभावी है

प्रश्न 6.    आपदा प्रबंधन एवं कार्यस्थल पर सामंजस्य बनाने में सांवेगिक बुद्धि की क्या भूमिका है

प्रश्न 7.    सार्वजनिक नीति नियोजन में अप्रत्याशील परिणामों का मुल्यांकन क्यो आवश्यक होता है उपयुक्त तर्कों सहित उत्तर दीजिए।

प्रश्न 8.    एक लोकसेवक की अभिवृत्ति को आकार देने में समानुभूति की भूमिका क्या है यह जनता के साथ उनकी अंतर्किया को कैसे बढ़ा सकता है

प्रश्न 9.    कमजोर वर्षों  की बेहतर सेवा हेतु लोक सेवकों में सहिष्णुता एवं करूणा को बढावा देने कि लिए अपने मुझावों की व्याख्या कीजिए।

प्रश्न 10.    लोक सेवक अक्सर अलग अलग पृष्ठभूमि और अलग अलग दृष्टिकोण वाले लोगों के साथ काम करते हैं। आप यह कैसे सुनिश्चित करते हैं कि व्यवसायिकता बनाए रखते हुए उनकाी आवश्यकताएं पूरी की जाएगी।

खण्ड ब

प्रश्न 11.    वर्तमान समाज में व्याप्त भ्रष्टाचार की चुनौतियों से निपटने के लिए नैतिक आधारों की विवेचना कीजिए

प्रश्न 12.    लोक प्रशासन में कार्यरत अधिकारी के लिए सिविल सेवा मूल्यों का स्वरूप क्या होना चाहिए वह अपने व्यक्तिगत और सार्वजनिक जीवन में इन मूल्यों के बीच कैसे संतुलन स्थापित कर सकता है समझाइये।

प्रश्न 13.    शासन व्यवस्था में कार्य निष्पादन का नैतिक आधार क्या है परिणाम निरपेक्ष एवं परिणाम सापेक्ष कर्म के आलोक में विवेचना कीजिए।

प्रश्न 14.    लोक प्रशासकों द्वारा नीति निर्माण की प्रक्रिया में वांछित सामाजिक नैतिक लक्षणों  का प्राप्ति हेतु, क्या साधनों की नैतिक पारदर्शता को प्रातमिकता दी जानी चाहिए अथवा परिणामों की प्रभावशीलता को। समझाइये।

प्रश्न 15.    आप एक नगर आयुक्त हैं। आप के नगर में एक प्रतिष्ठित महाविद्यालय स्थित है, जिसमें छात्राओं की संख्या काफी आधिक है। इस महाविद्यालय में शौचालय/ प्रसाधन की स्थिति अत्यंत दयनीय है, जिसमें आये दिन छात्राओं को मानसिक, शारीरिक एवं स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं का सामना करना पड़ता है। महाविद्यालय प्रशासन छात्राओं की इस बुनियादी सुविधाओं पर कोई ध्यान नहीं दे रहा है। एक नगर आयुक्त के रूप में आप छात्राओं  को इस बुनियादी सुविधाओं के सुधार के लिए माहविद्यालय प्रशासन की उदासीनता के विरूद्ध क्या कदम उठायेंगे।

प्रश्न 16.    राजनीतिक अभिवृत्तियों को आकार देने और अंतर्राष्ट्रीयकरण में समाज की भूमिका का आलोचनात्मक मूल्यांकन करिए।

प्रश्न 17.    एक प्रशासक के रूप में भ्रष्टाचार मुक्त भारत के संवर्धन में अभिवृत्ति परिवर्तन है, अंतरावेशी कार्यक्रम विकासित कीजिए।

प्रश्न 18.    निजी संबंधों (परिवार, मित्रता) और सार्वजनिक संबंधों (व्यापार, राजनीति) में नैतिकता के बीच मुख्य अंतर क्या है, समझाइए।

प्रश्न 19.    एक व्यक्ति का वास्तविक व्यवहार व्यक्ति की विश्वास विषय के प्रति अभिव्यक्ति के विरूद्ध हो सकता है। क्या आप इस कथन से सहमत हैं उपयुक्त तर्कों सहित उत्तर दीजिए।

प्रश्न 20.    युवाओं द्वारा संचालित एक पर्यावरणीय आंदोलन सोशल मीडिया, रैलियों और प्रभावकारी व्यक्तियों और वैज्ञानिकों के साथ सहयोग के माध्यम से लोकप्रियता प्राप्त करता है। समय के साथ इस आंदोलन ने सार्वजनिक समर्थन प्राप्त किया और सरकार को नीति में बदलाव का प्रस्ताव देने के लिए प्रेरित किया । एक सिविल सेवक के रूप में इस स्थिति से निपटने के लिए आप का क्या रुख होगा।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ