uppcs mains paper 2024 General Studies 6

 uppcs mains paper 2024 General Studies 6


खण्ड अ

प्रश्न 1.    एस. एस. एम. ई. को बढ़ावा देने हेतु उत्तर प्रदेश सरकार की नीतियाँ तथा कार्यक्रम क्या है

प्रश्न 2.    उत्तर प्रदेश में बुनियादी ढाँचे के विकास ने आर्थिक विविधीकरण और क्षेत्रीय समानता में किस हद तक योगदान दिया है, इसका आलोचनात्मक विश्लेषण कीजिए।

प्रश्न 3.    उत्तर प्रदेश के रामसर स्थलों को चिन्हित कीजिए एवं उनकी विशेषताओं का वर्णन कीजिए।

प्रश्न 4.    उत्तर प्रदेश में पायी जाने वाली प्रमुख प्राकृतिक वनस्पतियों के भौगोलिक वितरण एवं विशेषताओं का वर्णन करें।

प्रश्न 5.    उत्तर प्रदेश में कृषि के व्यावसायीकरण के क्या लाभ है

प्रश्न 6.    उत्तर प्रदेश में अंगूर की खेती को बढ़ावा देने में क्या चुनौतियाँ है और यह उत्तर प्रदेश के आर्थिक विकास में किस प्रकार सहायक हो सकती है

प्रश्न 7.    मौसम के पूर्वानुमान में सुधार के लिये उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा अपनायी गयी तकनीकी प्रगति का उल्लेख कीजिए।

प्रश्न 8.    विज्ञान और प्रौद्योगिकी में नवाचारों को बढ़ावा देने के लिये उत्तर प्रदेश सरकार की क्या नीतियाँ  हैं

प्रश्न 9.    डिजिटल इंडिया राष्ट्रीय मिशन में उत्तर प्रदेश सरकार की भागीदारी का परीक्षण कीजिए।

प्रश्न 10.    उत्तर प्रदेश का ट्रिलियन डालर की अर्थव्यवस्था बनने के लिए मुख्य वैज्ञानिक चुनौतियाँ क्या है

खण्ड ब

प्रश्न 11.    उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा आयोजित ग्लोबल इन्वेस्टर सम्मेलनों की उपलब्धियों का आलोचनात्मक मूल्यांकन कीजिए।

प्रश्न 12.    उत्तर प्रदेश राज्य के बजट 2025-26 में प्रमुख कल्याणकारी योजनाओं का परिचय दीजिए।

प्रश्न 13.    उत्तर प्रदेश के वन्यजीव अभ्यारण्यों का वर्णन कीजिए। इनमें से कौन सा अभ्यारण्य लुपतप्राय प्रजातियों के संरक्षण के लिये महत्वपूर्ण हैं.

प्रश्न 14.    उत्तर प्रदेश को भौगोलिक प्रदेशों में विभक्त कीजिए और उनके भौगोलिक, आर्थिक एवं सास्कृतिक महत्व को समझाएये।

प्रश्न 15.    उत्तर प्रदेश में कृषि के व्यावसायीकरण को बढ़ावा देने में मिलियन फार्मर्स स्कूल प्रोग्राम और नेशनल मिशन ऑन नेचुरल फार्मिंग स्कीम कैसे प्रमुख घटन बन सकते हैं अपने सुझाव दीजिए।

प्रश्न 16.    उत्तर प्रदेश के संदर्भ में फूलों की खेती की समस्याओं और संभावनाओं की व्याख्या कीजिए।

प्रश्न 17.    उत्तर प्रदेश के तीन पारिस्थितिक क्षेत्रों - आवास स्थिति, वनस्पति और जीव जन्तुओं का वर्णन कीजिए।

प्रश्न 18.    उत्तर प्रदेश में जैव प्रौद्योगिकी के क्षेत्र में अनुसंधान एवं विकास की क्या उपलब्धियाँ है, इससे समाज के गरीब वर्ग के उत्थान में किस प्रकार मदद मिलेगी।

प्रश्न 19.    उत्तर प्रदेश में कृषि उत्पादों के उत्पादन, वितरण और विपणन के सामने मुख्य चुनौतियाँ क्या हैं. सतत और समावेशी विकास सुनिश्चित करते हुए विज्ञान और प्रौद्योगिकी विकास का उपयोग करके उन्हें कैसे संबोधित किया जा सकता है।

प्रश्न 20.    उत्तर प्रदेश में रोजगार क्षमता बढ़ाने में सार्वजनिक निजी भागीदारी की क्या भूमिका है युवाओं को अधिक रोजगार के अवसर देने के लिए इसे कैसे सशक्त किया जा सकता है

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ