UPPCS 2023 PYQ Mains General Studies 3

  UPPCS 2023 PYQ Mains General Studies 3

खण्ड अ

प्रश्न 1. खाद्य प्रसंस्करण और संबंधित उद्योगों को प्रोत्साहन देने के संबंध में भारत सरकार की नीतियों का मूल्यांकन कीजिए।

प्रश्न 2. किसानों की सहायता के लिए ई - तकनीक के प्रयोग के निहितार्थों को समझाइये।

प्रश्न 3. भारत में भूमि सुधारों के क्रियान्वयन में प्रमुख चुनौतियाँ कौन कौन सी हैं? इन चुनौतियों के निस्तारण हेतु सुझाव दीजिए।

प्रश्न 4. भारत सरकार के बजट बनाने की प्रक्रिया समझाइये। योजना वयय एवं गैर योजना व्यय में अंतर स्पष्ट कीजिए।

प्रश्न 5. एक देश के आर्थिक विकास में आधारभूत संरचना महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। विवेचना कीजिए।

प्रश्न 6. ब्लड मून किसे कहते हैं ? यह कब होता है?

प्रश्न 7. भारत के चन्द्रमा मिशन कार्यक्रम चन्द्रयान - 3 के प्रमुख उद्देश्य क्या हैं?

प्रश्न 8. साइबर अपराधों से देश की सुरक्षा को बड़ा खतरा है। इन अपराधों से देश को कैसे बचाया जा सकता है?

प्रश्न 9. भारतीय सुरक्षा बलों को अधिक सशक्त कैसे बनाया जा सकता है? अपने सुझाव दीजिए।

प्रश्न 10. आणविक प्रसार के मुद्दों पर भारत का दृष्टिकोण क्या है? स्पष्ट कीजिए।

खण्ड ब

प्रश्न 11. नीति आयोग के प्रमुख उद्देश्य बताइये। नीति आयोग के सिद्धान्त और कार्य किस प्रकार योजना आयोग से भिन्न हैं? टिप्पणी कीजिए।

प्रश्न 12. समावेशी विकास की अवधारणा समझाइये। भारत में समावेशी विकास के क्या मुद्दे एवं चुनौतियाँ हैं?

प्रश्न 13. सतत विकास लक्ष्यों को प्राप्त करने के लिए भारत में किये जा रहे विभिन्न प्रयासों का वर्णन कीजिए।

प्रश्न 14. खाद्य सुरक्षा हेतु विभिन्न उपायों के बावजूद वृहत चुनौतियांँ बनी हुई हैं। भारत के सन्दर्भ में व्याख्या कीजिए।

प्रश्न 15. सार्वजनिक वितरण प्रणाली (पी. डी. एस.) ने सिद्ध किया है कि वह वर्षों से कीमतों के स्थिरीकरण तथा उपभोक्ता की पहुँच वाली कीमतों पर खाद्यान्न उपलब्ध करवाने में सरकार की नीतियों का सबसे महत्वपूर्ण अस्त्र रहा है। कथन की व्याख्या कीजिए।

प्रश्न 16. भारत में ऊर्जा संसाधनों की लगातार बढ़ती माँग को पूरा करने के लिए क्या कदम उठाये जा रहे है? विशेष रूप से अक्षय एवं टिकाऊ ऊर्जा संसाधनों के सन्दर्भ में चर्चा कीजिए।

प्रश्न 17. जैव प्रौद्योगिकी में भारत की मुख्य उपलब्धियाँ कौन सी है? इनसे समाज के गरीब वर्ग के उत्थान में कैसे मदद मिलेगी?

प्रश्न 18. प्राकृतिक और मानव निर्मित आपदाओं में अन्तर सपष्ट कीजिए।

प्रश्न 19. अवैध धन स्थानान्तरण देश की आर्थिक प्रभुसत्ता के लिए गम्भीर खतरा है। सूचना और संचार प्रौद्योगिकी ने इसे ज्यादा चुनौतीपूर्ण बना दिया है। व्याख्या कीजिए।

प्रश्न 20. भारत तथा विश्व में मीडिया से क्या सकारात्मकनकारात्मक परिवर्तन हुए हैं? राष्ट्रीय व अन्तर्राष्ट्रीय सुरक्षा में मीडिया का क्या योगदान है?

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ