uppcs mains paper 2024 General Studies 2
खण्ड अ
प्रश्न 1. संविधान सभा की संरचना पर एक संक्षिप्त टिप्पणी लिखिए।
प्रश्न 2. भारत के विकास में नीति आयोग की भूमिका लिखिए।
प्रश्न 3. राज्य सभा की विशिष्ट विधायी शक्तियाँ क्या हैं विवेचना कीजिए।
प्रश्न 4. भारतीय संविधान न्यायपालिका की स्वतंत्रता को कैसे सुनिश्चित करता है मूल संरचना सिद्धान्त के महत्व पर चर्चा कीजिए।
प्रश्न 5. गरीबी उन्मूलन हेतु सार्वजनिक वितरण प्रणाली के योगदान की समीक्षा कीजिए।
प्रश्न 6. ग्रामीण विकास में स्वयं सहायता समूहों की क्या भूमिका है
प्रश्न 7. भारतीय प्रशासनिक विकास में नागरिक समाज की भूमिका का परीक्षण कीजिए।
प्रश्न 8. भारत मालदीव संबंध परस्पर हितों से जुड़े है। स्पष्ट कीजिए।
प्रश्न 9. विश्व स्वास्थ्य संगठन(WHO) की संघठनात्मक संरचना और वित्त पोषण का वर्णन कीजिए।
प्रश्न 10. दक्षिण पूर्व एशिया के प्रति भारत की क्षेत्रीय नीति की विवेचना कीजिए।
खण्ड ब
प्रश्न 11. इस कथन का विश्लेषण कीजिए, राज्य विधान मंडलों को अक्सर भारत के संघीय ढाँचे के भीतर राज्यों की आवाज के रूप में देखा जाता है।
प्रश्न 12. चुनाव आयोग की स्वतंत्रता सुनिश्चित करने के लिए उसकी संशोधित नियुक्ति प्रक्रिया के निहितार्थ क्या है
प्रश्न 13. लचीलेपन और कठोरता के संदर्भ में भारतीय संविधान की तुलना अन्य आधुनिक संविधानों से कैसे की जा सकती है।
प्रश्न 14. भारत में क्षेत्रीय असमानताओं को दूर करने में वित्त आयोग क्या भूमिका निभा सकता है इसने अब तक क्या उपाय किए है
प्रश्न 15. अति संवेदनशील वर्गों के लिए कल्याणकारी योजनाओं के क्रियान्वयन में सरकार को किन चुनौतियों का सामना करना पड़ रहा है
प्रश्न 16. अति संवेदनशील वर्गों के लिए कल्याणकारी योजनाओं के क्रियान्वयन में सरकार को किन चुनौतियों का सामना करना पड़ रहा है
प्रश्न 17. 2014 के पश्चात भूख और गरीबी पर भारत की प्रगति क्या है व्याख्या कीजिए।
प्रश्न 18. भारत एवं बांग्लादेश के मध्य विवाद के प्रमुख मुद्दों का परीक्षण कीजिए एवं द्विपक्षीय संबंधों में सुधार हेतु सुझाव दीजिए।
प्रश्न 19. इजारइल फिलिस्तीन संघर्ष के क्या परिणाम हैं भारत को इससे उत्पन्न चुनौतियों का सामना कैसे करना चाहिए
प्रश्न 20. संयुक्त राष्ट्र संघ अन्तर्राष्ट्रीय शान्ति और सुरक्षा बनाए रखने के अपने उद्देश्य में विफल रहा है। उदाहरम के साथ वर्णन कीजिए।
0 टिप्पणियाँ