uppcs mains paper 2024 General Studies 1

uppcs mains paper 2024 General Studies 1

खण्ड - अ

प्रश्न 1.    प्राचीन भारतीय इतिहास के अध्ययन के लिए साहित्यिक स्रोत का परिचय दीजिए।

Description

प्राचीन भारतीय इतिहास के अध्ययन के लिए साहित्यिक स्रोत अत्यंत महत्वपूर्ण हैं। ये स्रोत उस समय की सामाजिक, धार्मिक, राजनीतिक तथा आर्थिक परिस्थितियों की जानकारी प्रदान करते हैं। साहित्यिक स्रोतों को मुख्यतः धार्मिक और लौकिक साहित्य में विभाजित किया जाता है। धार्मिक साहित्य के अंतर्गत वेद, उपनिषद, रामायण, महाभारत, पुराण, बौद्ध त्रिपिटक तथा जैन आगम आते हैं। इन ग्रंथों से तत्कालीन धर्म, समाज और संस्कृति का ज्ञान प्राप्त होता है। लौकिक साहित्य में कौटिल्य का अर्थशास्त्र, मुद्राराक्षस, राजतरंगिणी तथा विदेशी यात्रियों के वृत्तांत विशेष महत्व रखते हैं। इनसे शासन व्यवस्था, प्रशासन, व्यापार, अर्थव्यवस्था और ऐतिहासिक घटनाओं की जानकारी मिलती है। इस प्रकार साहित्यिक स्रोत प्राचीन भारतीय इतिहास के पुनर्निर्माण और उसके सम्यक अध्ययन में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।

प्रश्न 2.    स्वतन्त्रता के तुरंत बाद भारत के समक्ष चुनौतियों का लेखा - जोखा प्रस्तुत कीजिए।

प्रश्न 3.    नेपोलियन क्रान्ति का पुत्र था। व्याख्या कीजिए।

प्रश्न 4.    भारतीयय समाज पर वैश्वीकरण के प्रभावों की चर्चा कीजिए।

प्रश्न 5.    भारतीय ग्रामीण समाज के विकास में महिला संगठनों के योगदान का वर्णन दीजिए।

प्रश्न 6.    भारतीय संस्कृति की मुख्य विशेषताओं का वर्णन कीजिए।

प्रश्न 7.    मनुष्यों के लिए महासागरों का क्या उपयोग है

प्रश्न 8.    जलवायु, मृदा और वनस्पति के अन्तर्सम्बन्धों को स्पष्ट कीजिए।

प्रश्न 9.    स्मार्ट सिटी क्या है इसकी प्रमुख विशेषताओं का वर्णन कीजिए।

प्रश्न 10.   भारत के भूकम्पीय क्षेत्रों पर टिप्पणी लिखिए।

खण्ड - ब

प्रश्न 11.    फ्रांस की क्रान्ति प्रबोधनकाल का सुपरिणाम थी। टिप्पणी कीजिए।

प्रश्न 12.    बंगाल में क्रान्तिकारी आन्दोलन के विकास को रेखांकित कीजिए।

प्रश्न 13.    संगमकालीन संस्कृति की प्रमुख विशेषताएँ क्या है

प्रश्न 14.    भारतीय समाज अपनी विशिष्टता और सांस्कृतिक विविधता के लिए जाना जाता है। चर्चा कीजिए।

प्रश्न 15.    गरीबी के कारणों और परिणमों की चर्चा कीजिेए।

प्रश्न 16.    भारत में बढ़ता हुआ क्षेत्रवाद किस प्रकार से अर्थव्यवस्था तथा राज्यव्यवस्था को प्रभावित कर रही है।

प्रश्न 17.    जनसंख्या विस्फोट भारत के सम्यक विकास में एक गम्भीर चुनौती है। कथन की समीक्षा कीजिए।

प्रश्न 18.    भारत में स्मार्ट ग्राम की अवधारणा पर प्रकाश डालिए तथा स्मार्ट ग्राम की प्रमुख विशेषताओं का वर्णन कीजिए।

प्रश्न 19.    भारत में वनों एवं जल स्रोतों के जैविक विविधता का संरक्षण पारिस्थितिक सन्तुलन बनाये रखने के लिए आवश्यक है। विस्तार से स्पष्ट कीजिए।

प्रश्न 20.    सुनामी की विशेषताओं , कारणों एवं प्रभावों का सोदाहरण विवेचन प्रस्तुत कीजिए।

 

Post a Comment

0 Comments